Agni Bharat

पटना में प्याज की कीमत सौ के करीब।

पटना, वरीय संवाददाता। राजधानी में प्याज की कीमतें लगातार चढ़ती जा रही हैं। एक महीने पहले तक 32-34 रुपये किलो बिकने वाला प्याज रविवार को सौ रुपये के नजदीक पहुंच गया। पटना के अलग-अलग मोहल्लों में नासिक प्याज 80 से 90 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। राजेंद्र नगर व मीठापुर सब्जी मंडी … Read more

थप्पड़ मरने पर कोचिंग संचालक को गोली मारी।

आरा,संवाददाता। भोजपुर के उदवंतनगर गांव में रविवार की दोपहर बदमाशों ने थप्पड़ मारने के बदले बाइक सवार एक कोचिंग संचालक को गोली मार दी। गोली कोचिंग संचालक के बायें हाथ में लगी है, जो आर-पार हो गई है। घायल कोचिंग संचालक का इलाज आरा के डीएम कोठी रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कराया जा … Read more

बिहार में ठंड की आहट,अगले हफ्ते और गिरेगा परा।

पटना, मुख्य संवाददाता। पटना सहित राज्य के 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। पारा गिरने से सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। यानी ठंड की आहट शुरू हो गई है। अगले हफ्ते से पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे सिहरन बढ़ेगी। उधर, मौसमविदों के … Read more

राज्य सरकार शिक्षकों को आवास की सुविधा देगी।

पटना, ब्यूरो। राज्य के सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों को शिक्षा विभाग आवास की सुविधा मुहैया कराएगा। करीब पांच लाख शिक्षकों के लिए जिला से लेकर अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर तक मकान की तलाश भी विभाग ने शुरू की दी है। आवास शिक्षकों को स्कूल के नजदीक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने … Read more

भोजपुर में पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित: सर्किट हाउस के इलाकों में जर्जर LT होगा चेंज, समय से कर लें काम

आरा(भोजपुर) आरा शहर के सर्किट हाउस के ट्रांसफार्मरों से आस-पास के इलाकों में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद | आज 30 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता, आरा पश्चिमी द्वारा बताया गया कि उक्त अवधी में सर्किट हॉउस के आस-पास एल … Read more

किराना दुकानदार की पुत्री पंचायती राज पदाधिकारी बनी

पीरो(भोजपुर) स्थानीय नगर परिषद पीरो निवासी सुजाता कुमारी का चयन 67वीं बिहार संयुक्त परीक्षा में बिहार पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ है। सुजाता के पिता बाबूधन प्रसाद पीरो में किराना दुकानदार हैं। जबकि मां गृहणी है। सुजाता को इस परीक्षा में 863 रैंक मिला है। यह उसका तीसरा प्रयास है। इससे पहले … Read more

चरपोखरी में फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित।

चरपोखरी (भोजपुर) प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में शनिवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, बैठककी अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन संगठन के प्रखंड अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह यादव ने किया। आयोजित बैठक में संगठन के अहवान पर 30 अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाली गढ़ा धरना को … Read more

महिला ने एक साथ चार बेटों को दिया जन्म:

भोजपुर के आरा में एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एक साथ चार लड़के के जन्म के बाद पूरा परिवार खुश है। दरअसल बक्सर जिले के नैनी जोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनी जोर निवासी भरत यादव (35) की पत्नी ज्ञानति … Read more

बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या: भोजपुर में सीढ़ी प्लास्टर करने के विवाद में खूनी संघर्ष, चार लोग घायल

भोजपुर(बिहार) भोजपुर में पुराने सीढ़ी का प्लास्टर कराने को लेकर एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं मारपीट में मृतक के सगे भाई समेत चार लोगों घायल हो गए। पूरा मामला जिले के थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत जमुनीपुर गांव का है, जहां शुक्रवार की … Read more

बिजली चोरी में 14 के खिलाफ केस, साढ़े छह लाख जुर्माना।

आरा, एक संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली कंपनी की ओर से विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी में पकड़े गये लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ केस भी दर्ज कराया जा रहा है।एसबीपीडीसीएल की ओर से आरा डिवीजन में राजस्व वसूली को … Read more