Agni Bharat

नगर पालिका निर्वाचन 2022 निष्पक्ष, स्वच्छ ,भयमुक्त वातावरण में संपन्न होंगे : डीएम

नवादा : उदिता सिंह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह-जिला पदाधिकारी, नवादा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 की गयी तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित किया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा नोटीफिकेशन के साथ ही नगर परिषदांे एवं नगर पंचायत में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र वारिसलीगंज, नगर परिषद क्षेत्र एवं नगर पंचायत रजौली का निर्वाचन प्रथम चरण में होगा। नगर पालिका के निर्वाचन के विभिन्न कार्यक्रम इस प्रकार हैं:- निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना प्रकाशन की तिथि 10.09.2022 है। नामांकण प्राप्त करने की तिथि 10 सितम्बर से 19 सितम्बर 2022 तक, समीक्षा की तिथ 20 सितम्बर से 21 सितम्बर 2022 तक, अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022 तक, अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात् अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक का आवंटन 25 सितम्बर 2022, मतदान की तिथि 10 अक्टूबर2022 और समय 07ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक मतगणना की तिथि 12 अक्टूबर 2022 को होगी।

जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद नवादा में वार्डों की कुल संख्या 44 और मतदान केन्द्र 172, नगर परिषद वारिसलीगंज वार्ड 25, मतदान केन्द्र 50 और रजौली नगर पंचायत वार्ड 14 और मतदान केन्द्र 25 है। उन्होंने सभी वार्ड के आरक्षित और अनारक्षित के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। नाम निर्देशन शुल्क निम्न प्रकार है:- नगर परिषद-पार्षद अनारक्षित 1000 एवं आरक्षित 500, उप मुख्य पार्षद-अनारक्षित 2000 एवं आरक्षित 1000 है। मुख्य पार्षद के लिए अनारक्षित 2000 एवं आरक्षित 1000 और नगर पंचायत के पार्षद हेतु अनारक्षित 400, आरक्षित 200, उप मुख्य पार्षद के लिए 800, आरक्षित के लिए 400, मुख्य पार्षद -अनारक्षित 800 और आरक्षित 400,

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की निर्वाचन व्यय की अधिसीमा-नगर पंचायत के किसी वार्ड के मामले में 20 हजार रू0, नगर परिषद क्षेत्र के किसी वार्ड के मामले में 40 हजार रू0

मतदाताओं की संख्या से संबंधित विवरणी-

1. नगर परिषद नवादा-152711

2. नगर परिषद वारिसलीगंज-35738

3. नगर पंचायत रजौली-20336

कुल मतदाताओं की संख्या-208785 है।

प्रेस काॅन्फ्रेंस के समय विष्वजीत कुमार नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सत्येन्द्र प्रसाद के साथ-साथ सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रभारी, संवाददाता और फोटोग्राफर आदि उपस्थित थे।

Author:

Leave a Comment