आरा,भोजपुर।
संवाददाता
भोजपुर लोजपा(आर)के सहार प्रखंड में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार अमर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।बैठक में पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद ने कहा पार्टी बूथ लेवल पर काम कर रही है।सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष अपने अपने जिला में युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश में कार्य किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। कार्य की प्रतिस्पर्धा रहेगी। सूची सौंपने वाले वैसे प्रखंड अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के अनुसार बिहार की शिक्षा प्रणाली,नौजवानों की रोजगार,बिहार की गरीबी बिहार में हो रहे भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए पार्टी काम कर रही है। जिला महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि हम लोगों के नेता दिवंगत राम विलास पासवान गरीब दलित शोषित की ख्याल के साथ साथ गरीब स्वर्ण का भी ख्याल रखते थे।उन्होंने ही सर्व प्रथम सवर्ण आरक्षण का प्रस्ताव सदन में रखे थे। संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि हमारा प्रकोष्ठ जिला से लेकर बूथ लेवल तक काम कर रहा है हम अपने नेता के हाथों को मजबूत करने के लिए 2024 एवं 2025 की तैयारी में लगे हुए हैं।जनता बिहार की बागडोर चिराग पासवान को सौंपने जा रही है।बिहार महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लालती देवी ने कहा की सरकार भले महिला आरक्षण कितना भी दे दे लेकिन सुरक्षा नहीं दे सकती है।प्रतिदिन नारियों का शोषण,छेड़खानी,सामूहिक बलात्कार एवं हत्या हो रही है।कार्यक्रम में प्रखंडअध्यक्ष आमोद कुमारअनु.जाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष उपसरपंच विकास कुमार रंजन,संसदीय बोर्ड के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण देव राय,बिपुल निराला,राजकुमार,अकाशो देवी,प्रकाश पासवान,डॉ राजू राज,दिलेश्वर सिंह,महेंद्र सिंह, अरुण मांझी,शशिभूषण,पासवान जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कु० आदि ने भाग लिया ।