Agni Bharat

ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मचा कोहराम

मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप

मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर सौंपा परिजनों को, जांच में जुटी पुलिस

रजौली(नवादा) रजौली थाना क्षेत्र के मानडीह गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे एक 30 वर्षीय युवक विकास कुमार की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिससे मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता बलदेव यादव ने बेटे के ससुराल पक्ष पर बेटे की हत्या कर देने और उसके शव को उसके घर पर फेंक देने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि उसका पति उसके मायके में ही रह रहा था। वह अक्सर शराब पीता था। बुधवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर आया था। इसी बीच शराब के नशे में रास्ते में कहीं गिरने से उसे चोट लग गई थी।जिसका स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों से उसका इलाज भी कराया। लेकिन उसके पति की मौत इलाजरत हो गई। पति की मौत के बाद उसके शव को लेकर बच्चों समेत वह अपने ससुराल आई है। लेकिन उसके ससुराल वाले उसके मायके वालों पर ही मारपीट कर बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। वहीं मृतक के भाई अनिल प्रसाद ने बताया कि उसका भाई आमतौर पर अपने ससुराल मानडीह में ही रहता था। 15 वर्ष पहले मानडीह गांव निवासी काशी यादव की बेटी कंचन देवी से उसकी शादी हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं।मृतक के दो बच्चों में एक लड़का 8 वर्षीय रौशन कुमार व एक लड़की 6 वर्षीय नेहा कुमारी है।

बुधवार की शाम भाई के ससुर काशी यादव और पत्नी कंचन देवी जब उसके शव को लेकर उसके घर पहुंची और कहा कि उनकी मृत्यु हो गई है तो परिवार के लोग अवाक रह गए। बताते चलें कि गांववालों की जुबान पर चर्चा है कि मृतक विकास कुमार दो भाई है। उसके माता-पिता व भाई ने मिलकर उसे पहले की परिवार से अलग कर दिया था। पिता बलदेव यादव ने गांव वाला पक्का मकान अपने बड़े बेटे को दे दिया था। वहीं छोटे बेटे विकास को झोपड़ी-नुमा घर दिया था। जिसके कारण वह ससुराल में ही रहता था। पति विकास की मौत के बाद उसकी पत्नी कंचन देवी और उसके दोनों बच्चों 8 वर्षीय रौशन कुमार व 6 वर्षीय नेहा कुमारी का भरण पोषण करने वाला अब कोई नहीं है। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता बलदेव प्रसाद व उसके बड़े भाई अनिल प्रसाद ने पारिवारिक विवाद में ससुराल के परिजनों ससुर, साला एवं पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं शव के घर पर पहुंचने के बाद इसकी सूचना रजौली थाना को दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी दल-बल के साथ गंगाबिगहा गांव पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author:

Leave a Comment