Agni Bharat

कारतूस,कट्टा और 400 ग्राम गांजे के साथ अपराधी गिरफ्तार

भोजपुर के (गड़हनी) थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव से शनिवार कि रात पुलिस ने क्षेत्र के एक टॉप टेन अपराधी को करीब 400 ग्राम गांजा,एक देशी कट्टा व दो कारतूस के साथ घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के बड़ौरा निवासी बिनय यादव के पुत्र विकास यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि गिरफ्तार व्यक्ति गांजा का धंधा कर रहा है। जिसको ले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में गड़हनी थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी का एक टीम गठन किया गया।

 

शनिवार की शाम उसके घर पर रेड किया गया। पुलिस को देख अपराधी भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। जिसके बाद घर की तलाशी ली गई जिसमें घर से करीब 400 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा व दो कारतूस मिला। थानाध्यक्ष ने बताया इसके ऊपर पहले से भी गड़हनी थाना में दो, चरपोखरी में 1 व नगर थाना आरा में 1 सहित कई संगीन अपराध को ले प्राथमिकी दर्ज है।

Author:

Leave a Comment