Agni Bharat

जीयर स्वामी 11 को आयेंगे परमानंद नगर

पीरो, संवाद सूत्र। महान संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज चातुर्मास में रहने के लिये पीरो प्रखंड के परमानंद नगर 11 जून को आयेंगे। आयोजन समिति की ओर से संत जीयर स्वामी जी महाराज के प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

 

12 जून से सात अक्टूबर तक का प्रवास परमानंद नगर में होगा। एक अक्टूबर को जलभरी सह शोभायात्रा का आयोजन लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की सफलता को लेकर किया जाना है। सात अक्टूबर को महायज्ञ का समापन और भंडारा भी होगा। विराट धर्म सम्मेलन के साथ-साथ अंतराराष्ट्रीय भजन संध्या का आयोजन किया गया है। परमानंद नगर में यज्ञ मंडप, प्रवचन स्थल, प्रसाद वितरण सहित सजावट और पंडाल निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। चातुर्मास यज्ञ समिति के अध्यक्ष और परमानपुर निवासी छोटेलाल तिवारी ने पंडाल निर्माण स्थल की पूजा कराकर निर्माण कार्य की शुरूआत करायी थी। खुद जीयर स्वामी जी महाराज यज्ञ स्थल का मुआयना कर चुके हैं। जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय और मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय ने भी तैयारी का जायजा लिया है

Patna Desk
Author: Patna Desk

Leave a Comment