बिक्रमगंज। निज संवाददाता। बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरा-रांची और संझौली रेलवे हाल्ट पर भभुआ-पटना इंटरसिटी से रुकने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय इसके ठहराव के लिए अनुमंडल क्षेत्र के लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोगों को बड़ी सौगात दी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस सुबह 10:24 बजे बिक्रमगंज स्टेशन रुकी। वहां से 10:26 बजे रांची के लिए रवाना हुई। दूसरी तरफ पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 07:45 बजे संझौली रेलवे हाल्ट पर रुकी और वहां से सुबह 07:47 बजे पटना के लिए रवाना हुई। बताया दूसरी टाइमिंग 13250 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 12:41 बजे संझौली हाल्ट पहुंची और वहां से 12:43 बजे पटना के लिए प्रस्थान कर गई।
इस पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। मौके पर व्यापार मंडल चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह, भाजपा नेता बलिराम मिश्र, मदन प्रसाद वैश्य, नागेश्वर कुशवाहा, मंगल कुमार, सुनील सिंह, नवीन चंद्र साह, वरुण सिंह, मनमोहन तिवारी, सुदर्शन गुप्ता, संजय गुप्ता आदि थे।